पश्चिम बंगाल: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी सिलीगुड़ी में विशाल परिवर्तन संकल्प रैली में लेंगे हिस्‍सा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिलीगुड़ी के कावाखाली में विशाल परिवर्तन संकल्प रैली में हिस्‍सा लेंगे। वे दार्जिलिंग हिल्स और जलपाईगुड़ी जिलों के 13 भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे।

इस रैली में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा दार्जिलिंग जिले की सभी 5 सीटों, कलिम्पोंग जिले की 1 सीट और जलपाईगुड़ी जिले की 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले श्री मोदी कल शाम सिलीगुड़ी पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच सिलीगुड़ी में रोड शो किया। उन्होंने बागडोगरा के बिहार मोड़ से अपना रोड शो शुरू किया और लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए खपरैल बाजार पहुंचे। रोड शो के दौरान श्री मोदी ने अपने काफिले को रोककर एम्बुलेंस को रास्ता दिया।