रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में संसद खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में संसद खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में संसद खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में संसद खेल महाकुंभ का आज उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
 
महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और मुक्‍केबाजी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मल्लखंब, कलरिपयट्टू और योग जैसे पारंपरिक खेल इसका मुख्‍य आकर्षण होंगे। दो हजार चार सौ खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।