उत्तर प्रदेश की शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्थल का दर्जा

उत्तर प्रदेश की शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्थल का दर्जा

उत्तर प्रदेश की शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्थल का दर्जा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्‍थल का दर्जा दिए जाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य का 12वां और देश का 99वां रामसर स्‍थल बन गया है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्‍थलों की संख्‍या सौ होने के करीब पहुंच चुकी है।

श्री यादव ने कहा कि शेखा झील पक्षी अभ्‍यारण्‍य को रामसर स्‍थल का दर्जा मिलने से स्‍थानीय आजीविका, वैश्विक जैव विविधता और जल तथा पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि यह अभ्‍यारण्‍य सर्दियों के मौसम में सेंट्रल एशियन फ्लाईवे पर साइबेरिया, मध्‍य एशिया और भारतीय उप महाद्वीप से आने वाले अप्रवासी पक्षियों जैसे बार हेडेड हंस, पेंटेड सारस और अनेक प्रकार की बत्‍तखों के लिए रास्‍ते में रूकने का मह‍त्‍वपूर्ण आवास प्रदान करता है।

पर्यावरण मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि सरकार इकोसिस्‍टम पुनरुद्धार मिशन के तहत वेटलैंड और जानवरों विशेषकर पक्षियों के आवासों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने लोगों से इस अभ्‍यारण्‍य को देखने आने को कहा