मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महिला प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, नारी शक्ति वंदन पर जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महिला प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, नारी शक्ति वंदन पर जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से महिला प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, नारी शक्ति वंदन पर जताया आभार

विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित कार्यालय में लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

महिला प्रतिनिधियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र और उससे जुड़े शासकीय संकल्प के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना था कि इस पहल से समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे।