नक्सल मुक्त भारत: अमित शाह का प्लान, तारीफ विजय शर्मा की क्यों हो रही है?

नक्सल मुक्त भारत: अमित शाह का प्लान, तारीफ विजय शर्मा की क्यों हो रही है?

नक्सल मुक्त भारत: अमित शाह का प्लान, तारीफ विजय शर्मा की क्यों हो रही है?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि डेडलाइन यही रही, पूरे देश से नक्सलवाद मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि हथियारबंद सशस्त्र माओवादी और नक्सलवादी आंदोलनों के लिए अब देश में कोई जगह नहीं है, सबको संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा होना होगा, हथियारों की भाषा अब नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

कमोबेश यही एलान, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी किया। नक्सलवाद खत्म हो चुका है, इसका जिक्र अमित शाह राज्यसभा में कर चुके हैं, विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में।

हम अक्सर सुनते हैं कि विचारधारा कभी खत्म नहीं होती। नक्सलवाद और माओवाद एक विचारधारा है, वैचारिक तौर पर यह जिंदा रह सकती है, लेकिन इस पर अमल करने वाले कैडर या तो मुख्यधारा में मिल गए हैं, या उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की थी। अब तक नक्सलियों के कई बड़े काडर मारे जा चुके हैं, कई मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। कुछ नक्सली आज भी हैं, जिनसे सरेंडर के लिए बातचीत चल रही है।