विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस; इस वर्ष की थीम है- द स्‍पेसिस इन बिटवीन

विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस; इस वर्ष की थीम है- द स्‍पेसिस इन बिटवीन

विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस; इस वर्ष की थीम है- द स्‍पेसिस इन बिटवीन

अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1963 में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन परिषद की स्थापना की गई थी। वर्ष 2020 तक, इस अवसर को विश्व डिजाइन दिवस के रूप में मनाया जाता था। यह दिन डिजाइन के महत्व और परिवर्तन लाने की इसकी क्षमता को पहचानने का अवसर है। इस वर्ष का विषय है – “द स्‍पेसिस इन बिटवीन”।

अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन परिषद ने डिजाइनरों को अपने स्थानीय परिवेश में लोगों के कल्याण पर गहराई से विचार करने और विविधता का सम्मान करने तथा सीमाओं को पार करने के लिए डिजाइन को एक माध्यम बनाकर स्थानीय आवश्यकताओं के लिए नवीन समाधान खोजने की चुनौती दी है।