70 साल का इंतजार खत्म, CG में रेल नेटवर्क का होगा विस्तार... रावघाट-जगदलपुर रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट

बस्तर को रायपुर से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्रीय बजट 2026-2027 में बड़ी राहत मिली है। इस परियोजना के लिए अनुमानित कुल लागत 3513.11 करोड़ रुपये का पूर्ण प्रावधान किया गया है, ताकि फंड की कमी के कारण काम प्रभावित न हो।

रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी पिंक बुक (समेकित बजट विवरण) में इस परियोजना सहित बस्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की व्यापक योजना प्रस्तुत की गई है। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक दर्जन रेल परियोजनाओं के सर्वे को मंजूरी

बस्तर संभाग में नई और पुरानी मिलाकर लगभग एक दर्जन रेल परियोजनाओं के सर्वेक्षण के लिए भी बजट में राशि स्वीकृत की गई है। इनमें कुछ परियोजनाओं के प्रारंभिक सर्वे तो कुछ के अंतिम सर्वे को आगे बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

नईदुनिया द्वारा 24 जनवरी 2025 को प्रकाशित खबर में जिन परियोजनाओं को बजट समर्थन की आवश्यकता बताई गई थी, उनमें से अधिकांश को इस बार बजट में शामिल किया गया है।