रायपुर में Health Sciences VC Meet 2026 का आयोजन, सीएम बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में होंगे बड़े बदलाव

रायपुर में Health Sciences VC Meet 2026 का आयोजन, सीएम बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में होंगे बड़े बदलाव

रायपुर में Health Sciences VC Meet 2026 का आयोजन, सीएम बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में होंगे बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित "ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026" को संबोधित किया।

उन्होंने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।

स्वास्थ्य शिक्षा में नवाचार और विचारों का आदान-प्रदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एकदिवसीय सम्मेलन से स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नए विचारों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से निकले सुझाव भविष्य में नीति निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम साबित होंगे।

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। 5 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। 14 नर्सिंग कॉलेज निर्माणाधीन हैं। 1 होम्योपैथी कॉलेज भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव हैं, इसलिए सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रही है।

आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

बढ़ती बीमारियां और नई पहल "आरोग्य मंदिर"

मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियां अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही हैं। इनसे निपटने के लिए केंद्र सरकार "आरोग्य मंदिर" जैसी पहल कर रही है, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, देश में तीन आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है।

औषधीय पौधों में समृद्ध छत्तीसगढ़

उन्होंने बताया कि राज्य का करीब 44% हिस्सा जंगलों से घिरा है, जो औषधीय पौधों से भरपूर है। इस संदर्भ में हेमचंद मांझी को पद्मश्री मिलने पर गर्व जताया और कहा कि उनके पास इलाज के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं।

मेडिसिटी हब और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी क्षेत्र में मेडिसिटी हब विकसित किया जा रहा है। 5000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में रायपुर में कई निजी अस्पताल भी शुरू किए गए हैं।