'स्वस्थ्य नागरिक विकसित राज्य की आधारशिला', सुकमा में 13 अप्रैल से सीएम बस्तर स्वास्थ्य योजना, 36 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

'स्वस्थ्य नागरिक विकसित राज्य की आधारशिला', सुकमा में 13 अप्रैल से सीएम बस्तर स्वास्थ्य योजना, 36 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

'स्वस्थ्य नागरिक विकसित राज्य की आधारशिला', सुकमा में 13 अप्रैल से सीएम बस्तर स्वास्थ्य योजना, 36 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं गुणवत्ता सुधार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज और दो मानसिक अस्पताल सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है तथा 275 अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि 13 अप्रैल से सुकमा में मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना के तहत 36 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

मुख्यमंत्री ने कहा, ''पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज तथा एक होम्योपैथी कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं और इसी दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं गुणवत्ता सुधार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।''

  • सीएम ने कहा- स्वस्थ्य नागरिक विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
  • सुकमा में 13 अप्रैल से शुरू होगा सीएम बस्तर स्वास्थ्य योजना
  • 36 लाख लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे
  • सीएम ने कहा- कहा- आयुष्मान कार्ड 5 लाख लोगों के लिए वरदान

पांच लाख परिवारों के लिए वरदान है आयुष्मान भारत

सीएम साय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की सहायता उनके लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को कर्ज लेने या जमीन बेचने जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह स्थिति तेजी से बदल रही है और स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास बढ़ा है।

44 प्रतिशत वन क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जो औषधीय पौधों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। इसी संदर्भ में उन्होंने हेमचंद मांझी को आयुर्वेद के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिलने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पास कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। राजधानी क्षेत्र में 'मेडिसिटी हब' विकसित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पांच हजार बिस्तरों वाला 'सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल' स्थापित किया जाएगा। इससे प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।