अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ में शामिल हुआ फिडे
अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ में शामिल हुआ फिडे
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ (आईडब्ल्यूजीए) में शामिल हो गया है। जिनेवा में लुजाने के ओलंपिक संग्रहालय में वार्षिक आम बैठक में कल यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आईडब्ल्यूजीए के 40 सदस्य हो गए हैं।
फिडे के अध्यक्ष अर्काडी ड्वोरकोविच ने कहा कि शतरंज एक वैश्विक खेल है और सभी महाद्वीपों के लाखों खिलाड़ियों को एकजुट करता है। आईडब्ल्यूजीए में फिडे का शामिल होना पारंपरिक खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ बौद्धिक खेलों की बढ़ती मान्यता को दर्शाता है।