अमरीका 20 अप्रैल से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करेगा, आयातकों को 166 अरब डॉलर लौटाए जाएंगे

अमरीका 20 अप्रैल से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करेगा, आयातकों को 166 अरब डॉलर लौटाए जाएंगे

अमरीका 20 अप्रैल से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करेगा, आयातकों को 166 अरब डॉलर लौटाए जाएंगे
अमरीकी प्रशासन इस महीने की 20 तारीख से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रहा है। जिसके अंतर्गत अमरीका के आयातकों को लगभग 166 अरब अमरीकी डॉलर वापस किए जाएंगे।  टैरिफ को फरवरी में अमरीकी सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था।
 
अमरीकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने कल अदालत में दायर एक याचिका में कहा कि उसने सीएपीई नामक एक प्रणाली विकसित की है, जो ब्याज सहित एक ही इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में धन वापसी करेगी। एजेंसी ने शुक्रवार को एक अलग घोषणा में सीएपीई के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया।
 
अब तक, 56 हजार से अधिक आयातकों ने लगभग 127 अरब अमरीकी डॉलर की कुल राशि की वापसी के लिए पंजीकरण कराया है। यह प्रणाली चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। लगभग 2.9 अरब अमरीकी डॉलर के वापस भुगतान के लिए अभी भी हस्‍तचलित प्रक्रिया की आवश्यकता हो सकती है।
 
सर्वोच्च न्यायालय ने इस वर्ष फरवरी में फैसला सुनाया था कि आपातकालीन स्थिति के लिए बने कानून के अंतर्गत वैश्विक टैरिफ लगाकर ट्रंप ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया था।