होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच ईरान ने कहा, अमरीका की कड़ी शर्तों के कारण नए दौर की वार्ता संभव नहीं
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच ईरान ने कहा, अमरीका की कड़ी शर्तों के कारण नए दौर की वार्ता संभव नहीं
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का विवरण दिया है। उन्होंने बातचीत के दौरान एक अमरीका के बारूदी सुरंग निरोधक पोत से जुड़े तनावपूर्ण गतिरोध का जिक्र किया। एक टेलीविजन साक्षात्कार में ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौसैनिक गतिविधि को लेकर अमरीका के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष विरोध किया। उन्होंने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है।
ग़ालिबफ़ ने कहा कि तेहरान जलमार्ग में बारूदी सुरंगों को हटाने के अमरीका के प्रयासों को युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और चेतावनी दी है कि इससे तनाव बढ़ रहा है। ग़ालिबफ़ ने इस्लामाबाद में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर उनका बारूदी सुरंग निरोधक पोत आगे बढ़ता है तो हम निश्चित रूप से उस पर हमला करेंगे।
इस बीच, ईरानी उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने कहा है कि अमरीका की कड़ी शर्तों के कारण तेहरान फिलहाल नए दौर की प्रत्यक्ष वार्ता के लिए तैयार नहीं है।