MP में तापमान 38°C पहुंचा, राजस्थान में बारिश की संभावना:झारखंड में पारा 24 घंटे में 7°C बढ़ा; हिमाचल में लगातार 5 दिन बारिश का अलर्ट

देश में बारिश और तेज गर्मी दोनों का असर देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने से मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी में 27 मार्च के बाद से बारिश की संभावना बन रही है। साथ ही इन राज्यों में दिन का तापमान भी फिर से बढ़ने लगा है।

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से बादल भी छाए और गर्मी भी रही। दिन का तापमान 38°C पहुंचा। 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में तापमान बदला है। राज्य में 24 घंटे में 7°C बढ़ा है। सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला में 35.9°C रहा।

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन मौसम का हाल…

  • 26 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव, हिमाचल-उत्तराखंड में 27 को हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानी भागों में धूप, ऊंचाई पर ठंड बढ़ेगी।
  • 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना