रायगढ़ का 'केलो' जंवाफूल चावल बना ब्रांड, देशभर में बढ़ी मांग; बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंची खुशबू
रायगढ़ का 'केलो' जंवाफूल चावल बना ब्रांड, देशभर में बढ़ी मांग; बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंची खुशबू
रायगढ़ का 'केलो' जंवाफूल चावल बना ब्रांड, देशभर में बढ़ी मांग; बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंची खुशबू - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का 'केलो' जैविक जंवाफूल चावल अब अपनी विशिष्ट सुगंध, स्वाद और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है।
पारंपरिक रूप से उगाई जाने वाली यह धान की किस्म आज किसानों के लिए आय का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से इस उत्पाद को संगठित रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच स्थानीय बाजार से निकलकर देश के विभिन्न हिस्सों तक हो गई है। जैविक पद्धति से की जा रही खेती और बेहतर विपणन व्यवस्था ने इसकी लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है।
छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कृषि उन्नति योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है। यही कारण है कि अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ जंवाफूल जैसी लाभकारी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।