डाक विभाग ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘भारत के लोगों’ पर नया पोस्टकार्ड जारी किया
डाक विभाग ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘भारत के लोगों’ पर नया पोस्टकार्ड जारी किया
डाक विभाग ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के सहयोग से प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के लोगों पर एक नया पोस्टकार्ड जारी किया है। यह पोस्टकार्ड ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव’ शीर्षक से चल रही डाक टिकट प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह प्रदर्शनी 14 अप्रैल से आज तक संग्रहालय परिसर में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में आदिवासी प्रतिरोध, स्वतंत्रता की महिलाएं, भारत के त्योहार और भारत के लोग जैसे खंड शामिल हैं।