उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने आध्यात्मिक गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने आध्यात्मिक गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आध्यात्मिक गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म के शाश्वत ज्ञान को पुनर्जीवित किया।
उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं लोगों को ज्ञान की खोज करने, सत्य का पालन करने और अपने जीवन में करुणा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदि शंकराचार्य की गहन शिक्षाएं, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर लोगों का मार्गदर्शन करता रहता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदि शंकराचार्य की गहन शिक्षाएं, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आदि शंकराचार्य का ज्ञान सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा।