रायपुर नगर निगम में बड़ा जमीन घोटाला : 100 एकड़ का लेआउट रिकॉर्ड लापता, बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका

रायपुर नगर निगम में बड़ा जमीन घोटाला : 100 एकड़ का लेआउट रिकॉर्ड लापता, बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका

रायपुर नगर निगम में बड़ा जमीन घोटाला : 100 एकड़ का लेआउट रिकॉर्ड लापता, बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका

रायपुर नगर निगम में टीएनसी और मार्ग संरचना अप्रवूल के नाम पर 69 भूखंडों की फाइल गायब हो गई है। नगर निगम जोन 10 के कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड में आरडीए कालोनी से लगे बोरियाखुर्द, ओम नगर, सांई नगर, बिलाल नगर क्षेत्र के भूखंडों से जुड़ा मामला है।

यह फाइल जोन कार्यालय से निगम मुख्यालय के बजाय सीधे नगर निवेश विभाग जो आवास एवं पर्यावास विभाग के अधीन होता है, उसे भेज दी गई।

100 एकड़ जमीन का घोटाला
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामने आते ही जोन कमिश्नर को मुख्यालय अटैच किया गया है। निगम आयुक्त ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम भी बनाई है। नगर निगम में 100 एकड़ जमीन के कथित घोटाले का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और मार्ग संरचना अप्रूवल के नाम पर नियम-कानूनों को दरकिनार कर फाइलें पास करने और बाद में मूल दस्तावेज गायब होने के आरोप लगे हैं।

फाइलें गायब होने और अधिकारियों-बिल्डरों के मिली भगत
मामले की प्रक्रिया को बायपास करने 69 खसरा नंबर की फाइलें गायब होने और अधिकारियों-बिल्डरों के मिली भगत जैसे सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिव्रारी ने जोन 10 द्वारा मार्ग संरचना की फाइल को, बिना मुख्यालय भेजे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग भेजने पर ऐतराज करते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया है।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि, नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई सुनिश्चित हो, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। यह एक बड़ा मामला है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जोन 10 के संबंधित अधिकारी और नगर निवेश के अधिकारियों की संलिप्तता से यह खेल खेला गया।