कांकेर में नक्सल सरेंडर : 8 लाख के ईनामी पीपीसीएम दारसू शोरी ने एके-47 के साथ किया समर्पण

कांकेर में नक्सल सरेंडर : 8 लाख के ईनामी पीपीसीएम दारसू शोरी ने एके-47 के साथ किया समर्पण

कांकेर में नक्सल सरेंडर : 8 लाख के ईनामी पीपीसीएम दारसू शोरी ने एके-47 के साथ किया समर्पण

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल सरेंडर की डेडलाइन खत्म होने के 20 दिन बाद नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को 8 लाख का ईनामी पीपीसीएम दारसू शोरी ने एके 47 के साथ के साथ सरेंडर किया है।

कांकेर जिले में अब भी 13 नक्सली बचे हुए है, उसमें सबसे बड़ा नाम चंदर और मंगलू पद‍्दा के हैं।

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि, पीपीसीएम रैंक का माओवादी दारसु शोरी जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था, उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक एके-47 राइफल भी जमा कराई, जो उसकी सक्रियता और संगठन में उसकी भूमिका को दर्शाती है। पुलिस के अनुसार पीपीसीएम दारसु शोरी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय था और कई गतिविधियों में शामिल रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते उसने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

पुनर्वास नीति के तहत दी जाएंगी सुविधाएं
आत्मसमर्पण के बाद अब उसे शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सबसे अहम बात यह है कि दारसु शोरी से मिली जानकारी के आधार पर अब पुलिस अन्य सक्रिय माओवादी कैडरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे आने वाले समय में और भी माओवादी आत्मसमर्पण कर सकते हैं, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।