गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के दूसरे गुरु, श्री अंगद देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी
गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के दूसरे गुरु, श्री अंगद देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी
गृह मंत्री अमित शाह ने आज सिखों के दूसरे गुरु, श्री अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि गुरु अंगद देव ने सेवा, भक्ति और सामाजिक सुधार को अपने जीवन का मूल आधार बनाया।
उन्होंने कहा कि श्री अंगद देव ने गुरमुखी लिपि के विकास के माध्यम से सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया और सामूहिक भोज-लंगर की परंपरा के माध्यम से समानता और एकता का संदेश दिया।
श्री शाह ने कहा कि गुरु अंगद देव की शिक्षाएं आज भी नागरिकों को सत्य, समर्पण और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।