व्यापक ग्रामीण परिदृश्य के समग्र विकास के बिना विकसित भारत की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती: एस. पी. सिंह बघेल
व्यापक ग्रामीण परिदृश्य के समग्र विकास के बिना विकसित भारत की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती: एस. पी. सिंह बघेल
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि गांवों, किसानों, पंचायतों और व्यापक ग्रामीण परिदृश्य के समग्र विकास के बिना विकसित भारत की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ये बात कही। श्री बघेल ने कहा कि जमीनी स्तर पर समावेशी विकास राष्ट्रीय प्रगति के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्यकुशलता और शासन व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक तेजी से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) जैसी व्यवस्थाओं ने यह सुनिश्चित किया है कि सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार कम हुआ है।
उन्होंने पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से ग्राम स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।