इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी 29 जून को होगी। इसमें भगवान शिव की आराधना की जाती है। तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगा। 

पंजीकरण सुविधा देश के किसी भी जम्मू और कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक सहित 554 बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी।