भारत की आर्थिक विकास यात्रा साथी देशों के लिए बड़ा अवसर: भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वा
भारत की आर्थिक विकास यात्रा साथी देशों के लिए बड़ा अवसर: भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वा
अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि भारत की आर्थिक विकास यात्रा साथी देशों के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि अमरीका, भारत का भरोसेमंद साथी है और भारत की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कोलंबिया विश्वविद्यालय में ‘द क्वेस्ट फॉर ए डेवलप्ड इंडिया’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और बदलते वैश्विक परिदृश्य से निपटने में भारत-अमरीका साझेदारी प्रमुख है।
श्री क्वात्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भारत आर्थिक वृद्धि और खुशहाली को बढ़ावा देना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमरीका साझेदारी में दोनों सरकारों, सरकार और व्यापार जगत, व्यवसाय जगत के पारस्परिक संबंध और दोनों देशों की जनता के बीच के संपर्क शामिल हैं।
श्री क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प दोनों देशों के संबंधों को गति देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक बदलावों के प्रति सचेत है। श्री क्वात्रा ने कहा कि भारत की विकास यात्रा आंतरिक स्थिति से प्रेरित होती है, लेकिन बदलते अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ती रहती है।