भारतीय एथलेटिक्स सीरीज-फोर का बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन
भारतीय एथलेटिक्स सीरीज-फोर का बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन
भारतीय एथलेटिक्स सीरीज-फोर का कल रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन हो गया। इसमें देश भर से 200 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष, महिला और अंडर-20 श्रेणियों में 38 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रेलवे और सेना के एथलीटों ने भी स्पर्धाओं में भाग लिया।