गर्मियों में 55 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, कई जगहों पर बदली स्‍कूलों की टाइमिंग

गर्मियों में 55 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, कई जगहों पर बदली स्‍कूलों की टाइमिंग

गर्मियों में 55 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, कई जगहों पर बदली स्‍कूलों की टाइमिंग

देशभर में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, जो बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक है.ऐसे में कई राज्य सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियां पहले कर दी हैं या टाइमिंग बदल दी है.

छत्तीसगढ़ में तो इस बार गर्मियों की छुट्टियां पूरे 55 दिन की हो गई हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से राज्य गर्मी से बचाने के लिए क्या-क्या कदम उठा रहे हैं?

छत्तीसगढ़: 20 अप्रैल से 15 जून तक 55 दिन की छुट्टी

छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 10 दिन पहले कर दी हैं. अब राज्य के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.पहले छुट्टियां 1 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने शेड्यूल बदल दिया.पिछले साल भी छुट्टियां 25 अप्रैल से शुरू हुई थीं.