कांकेर में आखिरी नक्सल पर भी चोट, एनकाउंटर में ढेर हुई बची महिला नक्सली; 5 लाख की थी इनामी

कांकेर में आखिरी नक्सल पर भी चोट, एनकाउंटर में ढेर हुई बची महिला नक्सली; 5 लाख की थी इनामी

कांकेर में आखिरी नक्सल पर भी चोट, एनकाउंटर में ढेर हुई बची महिला नक्सली; 5 लाख की थी इनामी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें एक महिला नक्सली भी ढेर हुई है. इसकी पहचान रूपी के रूम हुई है, जो एसीएम रैंक की नक्सली बताई जा रही है.

महिला नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम भी था. पुलिस लंबे समय से नक्सलियों से आत्मसमर्पण (Surrender) करने की अपील कर रही थी. अब छोटेबेठिया इलाके में अब नक्सली महिला एनकाउंटर में मारी गई है.

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि बस्तर इलाके के सभी बड़े कैडर के आत्मसमर्पण और मुठभेड़ में ढेर हो जाने के बाद यही एक बड़े कैडर की नक्सली बची थी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक हथियार के साथ-साथ शव भी बरामद किया गया है.