विदेश मंत्री सुब्रह्मयम जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का किया स्वागत
विदेश मंत्री सुब्रह्मयम जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का किया स्वागत
विदेश मंत्री सुब्रह्मयम जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह समझौता मजबूत आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देगा, निवेश को प्रोत्साहित करेगा और भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच को बेहतर बनाएगा। इस समझौते को दोनों देशों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, किसानों, लघु और मध्यम उद्यमों, महिलाओं तथा युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन करेगा।