युवा उत्सव- इंटर कॉलेज प्रतियोगिता : व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर ने विशेष वाहन रथ किया रवाना

युवा उत्सव- इंटर कॉलेज प्रतियोगिता : व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर ने विशेष वाहन रथ किया रवाना

युवा उत्सव- इंटर कॉलेज प्रतियोगिता : व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर ने विशेष वाहन रथ किया रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को 'युवा उत्सव 2026 - इंटर कॉलेज प्रतियोगिता' का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जाएगा।

यह उत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

युवा उत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर से युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर कल्पना, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को आयोजन की जानकारी देगा और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगा।विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन
युवा उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नृत्य, गायन, खेलकूद, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला एवं नाट्य प्रस्तुति शामिल हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जो युवाओं को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे। 24 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ी संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध कलाकार आरु साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही 'द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा' (राजिम) एवं रायपुर का चर्चित 'आवाज क्रांति बैंड' अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।