छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण: आपसे पूछे जाएंगे इस तरह के सवाल, 16 अप्रैल से डिजिटल स्व-गणना
छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण: आपसे पूछे जाएंगे इस तरह के सवाल, 16 अप्रैल से डिजिटल स्व-गणना
यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है. जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय और गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग व उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी.
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से
छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में होगा. इस चरण में प्रत्येक आवासीय, गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग औरउपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी. डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध होगा.
छत्तीसगढ़ में स्व-गणना 16 अप्रैल से
वहीं आम नागरिक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं. बता दें कि स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक स्व-गणना आईडी (Self-Enumeration ID) प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा और प्रगणक के आने पर प्रगणकों को देना होगा. आपके द्वारा भरी जानकारी की पुष्टि के बाद प्रगणक उसे सब्मिट कर देगा.