प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया इस वर्ष 31 जुलाई तक 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो प्रतिवर्ष राष्ट्रपति द्वारा देश भर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति तथा विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।
नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। स्व-नामांकन और पुरस्कारों के लिए अनुशंसा पर विचार किया जाएगा।