डिजिटल साक्षर से योगा कोर्स तक: धमतरी में बुजुर्गों के लिए बनाए गए खास डे-केयर सेंटर, दिल जीत लेगी 'सियान गुड़ी की खासियत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा और समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है.इसी के तहत धमतरी में जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के महात्मा गांधी वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के लिए विशेष रूप से विकसित 'सियान गुड़ी' डे-केयर सेंटर (Dhamtari Siyan Gudi Specialty) का लोकार्पण किया गया. यह डे-केयर सेंटर बुजुर्गों के लिए खास और इसकी खासियत लोगों को दिल जीत रही है.

सियान गुड़ी' की ये है खासियत

जिले की 'सियान गुड़ी' को आधुनिक व समग्र देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. यहां वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, फिजियोथेरेपी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं. साथ ही पुस्तकालय, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सक्रिय व आनंदमय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

'सियान गुड़ी' डे-केयर सेंटर में विभिन्न कक्षों- फिजियोथेरेपी, मनोरंजन, भोजन, परामर्श, गेम जोन, ज्ञान कक्ष, विश्राम कक्ष और डिजिटल लर्निंग कक्ष बनाए गए हैं, जिसका उपयोग बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद होगा