उप-सभापति के लिए राज्‍यसभा में आज चुनाव

उप-सभापति के लिए राज्‍यसभा में आज चुनाव

उप-सभापति के लिए राज्‍यसभा में आज चुनाव

राज्‍यसभा में आज उप-सभापति के लिए चुनाव होगा। केन्‍द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नामांकित सदस्‍य श्री हरिवंश को राज्‍यसभा के उपसभापति के रूप में चुने जाने का प्रस्‍ताव करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एस. फैंगनॉन कोन्‍यक प्रस्‍ताव का समर्थन करेंगे। इसके अलावा केन्‍द्रीय मंत्री निर्मला सीमारामन और जयंत चौधरी, भाजपा अध्‍यक्ष और राज्‍यसभा सांसद नितिन नवीन तथा जनता दल यूनाइडेट सांसद संजय कुमार झा भी राज्‍यसभा के उपसभापति के लिए श्री हरिवंश के नाम का प्रस्‍ताव करेंगे।